{"_id":"131-68952","slug":"Bahraich-68952-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ महामंत्री के जुलूस पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ महामंत्री के जुलूस पर फायरिंग
Bahraich
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में महामंत्री बने पंकज वर्मा के जुलूस पर बुधवार शाम बाइक सवार 12 युवकों ने हवाई फायरिंग की। जुलूस में शामिल छात्रों से हाथापाई कर वाहन तोड़ दिए और चालक से नकदी लूट ली। हाथापाई में छात्रों समेत छह लोग चोटिल हुए हैं। मौके पर मौजूद तीन थानों की पुलिस ये सब देखती रही लेकिन कार्रवाई नहीं की। आधे घंटे बाद उत्पाती फायरिंग करते हुए भाग निकले।
किसान डिग्री काॅलेज में छात्र संघ के चुनाव की प्रक्रिया बुधवार शाम सात बजे पूरी हुई। प्रमाण पत्र मिलने के बाद शपथ ग्रहण कर विजयी छात्रनेता जुलूस की शक्ल में महाविद्यालय से निकले। सबसे आगेे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हिमांशु अवस्थी का जुलूस था। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के विजय प्रत्याशी और उनके समर्थक थे। महामंत्री पद पर जीत हासिल करने वाले पंकज वर्मा का जुलूस सबसे बड़ा था। यह जुलूस जब 7:15 बजे करीब सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पानी टंकी चौराहे पर पहुंचा तभी सामने से आए बाइक सवार 12 युवकों ने जुलूस को निशाना बनाकर तीन चक्र हवाई फायरिंग की, जिससे भगदड़ मच गई। इसके बाद बदमाश पंकज वर्मा के वाहन (यूपी 40 के 8256) को तोड़ने लगे। जुलूस में शामिल पंकज के भाई अखिलेश, छात्र अरविंद, दुर्गेश कुमार और शक्ति तथा श्रीकेश ने विरोध किया तो उनसे हाथापाई की, जिसमें सभी चोटिल हुए हैं। इसी बीच बदमाशों ने जीप चालक अशोक वर्मा को पीटकर उससे पांच हजार रुपये छीन लिए।
लगभग आधे घंटे तक उत्पाती युवकों और छात्रों में संघर्ष हुआ। इस दौरान रिसिया थानाध्यक्ष एके यादव, दरगाह शरीफ और कोतवाली देहात पुलिस मौके पर मौजूद रही लेकिन किसी ने भी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उत्पाती फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य, सीओ सिटी दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि फायरिंग करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। चोटिल छात्रों से तहरीर लेकर महामंत्री पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह और उनके उत्पाती समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की की गई है। विजयी प्रत्याशियों को पुलिस बल के साथ घर भेजा गया।