{"_id":"131-68400","slug":"Bahraich-68400-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टे के बल पर ट्रक चालक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट्टे के बल पर ट्रक चालक का अपहरण
Bahraich
Updated Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच(ब्यूरो)। गोरखपुर से सरिया लादकर बहराइच आ रहे ट्रक को रोक कर बाइक सवार बदमाशों ने चालक को अगवा कर लिया। वाहन में बैठे मालिक और उसके भाई का भी अपहरण करने का प्रयास किया लेकिन भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पयागपुर थाना अंतर्गत बंगाली कॉलोनी निवासी देव कुमार दो दिन पूर्व देव कुमार अपने भाई दीपांकर के साथ ट्रक लेकर गोरखपुर गए थे। ट्रक को धरसवां निवासी चालक गुन्नन (28) चला रहा था। गोरखपुर से सरिया लादकर ट्रक शनिवार रात आठ बजे के आसपास कोतवाली देहात के दोनक्का तिराहे के पास पहुंचा। इसी दौरान कुछ लोगों ने हाथ देकर ट्रक रुकवाया। वाहन रुकते ही दो युवकाें ने चालक को खींचकर कट्टे के बल पर बाइक पर बिठा लिया और फरार हो गए। जबकि दूसरे बाइक पर सवार लोगाें ने देव कुमार और उनके भाई दीपांकर को भी अगवा करने का प्रयास किया लेकिन दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर बाइक सवार भाग निकले।
देव कुमार ने पुलिस को बताया कि सुभाषनगर पयागपुर निवासी अमृत कुमार राय से उनकी रंजिश चल रही है, जिस कारण उन लोगों ने ट्रक चालक को अगवा किया है। पुलिस ने बताया कि देवकुमार की तहरीर पर अमृत कुमार, बबलू, अमित और लालजी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया।