फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सहायक लेखाधिकारी गोंडा को चेतावनी

सहायक लेखाधिकारी गोंडा को चेतावनी

Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बहराइच(ब्यूरो)। सर्व शिक्षा अभियान गोंडा के सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी को बहराइच का भी प्रभार राज्य परियोजना निदेशक ने सात माह पूर्व सौंपा था लेकिन वह बहराइच में नहीं बैठ रहे हैं। इस मामले में बीएसए बहराइच ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी गोंडा को चेतावनी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बहराइच के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मार्च से सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। इस कारण राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान लखनऊ ने गाेंडा के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रमेश चंद्र चौबेे को बहराइच का प्रभार चार मार्च को सौंपा था। प्रभार सौंपने के बाद गोंडा के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने में पांच माह का समय लगा दिया। 16 अगस्त को उन्हाेेंने बहराइच पहुंचकर किसी तरह कार्यभार तो ग्रहण किया लेकिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कामकाज एक भी दिन नहीं देखा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोंडा के प्रभारी सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आरसी चौबेे कोे कई बार निर्देशित किया गया लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे। इस कारण उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed