{"_id":"131-68397","slug":"Bahraich-68397-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामारों के खिलाफ कार्रवाई तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामारों के खिलाफ कार्रवाई तय
Bahraich
Updated Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में फर्राटा भर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तय है। इस मामले में हाईकोर्ट लखनऊ में दायर याचिका पर शनिवार को पांच सदस्यीय विजिलेंस टीम लखनऊ से बहराइच पहुंची। विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर टीम के अधिकारियों ने डग्गामार वाहनों के संचालन की स्थिति जांची। जगह-जगह डग्गामार वाहन नियम-कानूनाें को ताक पर रखकर फर्राटा भरते मिले। टीम के सदस्य यह रिपोर्ट न्यायालय में पेश करेंगे, जिसके बाद डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले के बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन नानपारा, गोंडा, बलरामपुर, भिनगा, महसी और लखनऊ मार्ग पर डग्गामार वाहनों के संचालन से काफी परेशान हैं। बस ऑपरेटरों ने इस मामले में कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। इस पर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने हाईकोर्ट लखनऊ का दरवाजा माह भर पूर्व खटखटाया। ऑपरेटर्स एसोसिएशन की याचिका को संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट ने विजिलेंस विभाग की टीम को बहराइच में डग्गामार वाहनों की स्थिति जांचने का निर्देेश दिया था। उसी के चलते शनिवार को विजिलेंस अधिकारी सियाराम की अगुआई में टीम बहराइच पहुंची। यहां पर लोकल इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों और यातायात विभाग के ट्रैफिक इंचार्ज को साथ में लेकर टीम ने सभी मार्गों पर वाहनों के संचालन की स्थिति जांची। गोंडा, भिनगा, नानपारा, लखनऊ और महसी मार्ग पर कई वाहन बिना परमिट के सवारियां ढोते मिले। लगभग 150 वाहन विजिलेंस अधिकारियों ने चिन्ह्ति किया है। इन सभी वाहनाें के नंबर नोट किए गए। विजिलेंस की टीम यह जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट लखनऊ में पेश करेगी।