{"_id":"131-67461","slug":"Bahraich-67461-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम में शॉर्ट सर्किट से आग, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगहोम में शॉर्ट सर्किट से आग, भगदड़
Bahraich
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक नर्सिंगहोम में शनिवार दोपहर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। नर्सिंगहोम के कर्मचारियों ने सीजफायर का प्रयोग कर आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट के कारण अफरातफरी मच गई। मरीज बेड छोड़कर भाग खड़े हुए। एक घंटे तक हड़कंप मचा रहा।
कोतवाली देहात अंतर्गत शहर के रेलवे क्रॉसिंग के निकट शिवनगर मोहल्ले में स्थित नर्सिंग होम में दोपहर एक बजे के आसपास अचानक इलेक्ट्रिक रूम से विस्फोट की आवाज आने लगी। धुंआ उठने लगा। अस्पताल कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो शॉर्ट सर्किट से बिजली केे वायर में आग लग गई थी। आनन फानन में सीजफायर का प्रयोग कर आग पर काबू पाया गया। कनेक्शन काटकर एक बड़ी दुर्घटना होने से रोकी गई। आग लगने की सूचना पाकर अस्पताल में भर्ती मरीज अपना बेड छोड़कर भाग खड़े हुए। अफरातफरी मच गई। एक घंटे तक हड़कंप की स्थिति रही। मरीज और तीमारदार सभी बदहवास दिखे। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि शायद अधिक वोल्टेज के चलते शॉर्ट सर्किट की स्थिति उत्पन्न हुई है। मरीज सुरक्षित हैं, किसी को नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ मामूली तार जले हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल कर्मियों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।