{"_id":"131-67397","slug":"Bahraich-67397-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी ललनाओं ने जांची सेहत की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी ललनाओं ने जांची सेहत की नब्ज
Bahraich
Updated Sat, 28 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच(ब्यूरो)। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा व अन्य मुद्दों पर शोध के लिए 33 अमेरिकी शोधार्थियों का एक दल बहराइच पहुंचा है। टीम के साथ तीन प्रोफेसर भी आए हैं। शुक्रवार को अमेरिकी छात्राओं ने देहात संस्था के मुख्य कार्यकारी डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाआें की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस मौके पर छात्राओं ने बाल रोग विशेषज्ञ व रोगियों से सीधा संवाद स्थापित किया।
अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 33 छात्र-छात्राओें का एक दल बाल सुरक्षा, वनाधिकार, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर शोध के लिए पांच दिवसीय दौरे पर बहराइच आया हुआ है। इनके साथ तीन प्रोफेसर डॉ. आबिद सिराज, डॉ. मॉरी व डॉ. मैगन भी आए हुए हैं। इस दल में न्यूयार्क, वाशिंगटन डीसी, ह्यूसटन, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, मांट्रियल एवं अटलांटा आदि शहरों के छात्र शामिल हैं। शुक्रवार को अमेरिकी शोधार्थी जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। सर्वप्रथम दल ने चिल्ड्रेन वार्ड का जायजा लिया। यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने शोधार्थियों को जापानी इंसेफेलाइटिस के रोगियों से संवाद करवाया। इसके बाद आपातकाल के लिए मौजूद वेंटिलेटर मशीन का अवलोकन कराया। टीम ने सीएमएस डॉ. महेश्वरी पांडेय से भी मुलाकात की। डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी ने मातृ-शिशु मृत्यु दर में काफी हद तक अंकुश लगाने में सहायक साबित हो रही 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में बताया। टीम ने जिला महिला अस्पताल, ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम आदि का दौरा किया। इसके बाद टीम रिसिया स्थित ग्लोबल स्कूल ऑफ लर्निंग अब्राड पहुंची। वहां, टीम व छात्रों के मध्य खेलकूद व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें हिमालया व राशि की टीम बराबर पर रही। इस पर हाजी वसीम शेरवानी, रमेश चंद्र लाठ, सीएमएस डॉ. सुल्ताना अजीज समेत चाइल्ड लाइन की पूरी टीम उपस्थित रही।