{"_id":"131-67396","slug":"Bahraich-67396-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीयू में रोगियों को राहत देंगे 10 वेंटीलेटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीयू में रोगियों को राहत देंगे 10 वेंटीलेटर
Bahraich
Updated Sat, 28 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला अस्पताल में वेंटीलेटर पर पहुंची आकस्मिक चिकित्सा को नई खुराक मिलने वाली है। विभाग की ओर से वेंटिलेटरों की मांग पर शासन ने मुहर लगा दी है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों के मुताबिक जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में 10 वेंटिलेटरों की उपलब्धता होगी। विभाग ने वेंटिलेटरों को लाने की कवायद शुरू की है। 10 लाख रुपये की कस्टम ड्यूटी विभाग ने चुकता किया है। सीएमएस की मानें तो दो-तीन दिनों के भीतर सभी वेंटिलेटर अस्पताल में उपलब्ध होंगे।
बीते एक दशक से तराई का क्षेत्र डेंगू व दिमागी बुखार के मद्देनजर काफी संवेदनशील माना जाता है। प्रतिवर्ष सैकड़ों मरीज डेंगू व दिमागी बुखार के बेहतर इलाज की आस में जिला अस्पताल की दहलीज चढ़ते हैं, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी रोगियों को बेहाल करती है। हालत बिगड़ने पर तत्काल रोगियों को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या को शासन से अवगत कराते हुए 10 वेंटिलेटर व एक आईसीयू वार्ड का प्रस्ताव भेजा। शासन ने प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए बजट रिलीज किया। वर्तमान में आईसीयू वार्ड बनकर तैयार हो गया है। लोकापर्ण की योजना चल रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. महेश्वरी पांडेय ने बताया कि मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के मानकों के अनुसार 10 वेंटिलेटर की सौगात शासन ने दी है। उसे बहराइच लाने की कवायद शरू कर दी गई है। वेंटिलेटर को लाने में लगने वाली कस्टम ड्यूटी तकरीबन 10 लाख रुपये चुकता कर दिया गया है। उम्मीद है कि दो से तीन दिन में सभी वेंटिलेटर बहराइच लाए जाएंगे। इसके बाद उसे वार्ड में स्थापित कर रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएंगी।