{"_id":"131-62581","slug":"Bahraich-62581-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर साइकिल गिरोह पकड़ा, चार बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर साइकिल गिरोह पकड़ा, चार बाइकें बरामद
Bahraich
Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना पुलिस ने सोमवार को अंतरजनपदीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने चोरी की चार मोटर साइकिलों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान प्रकाश में आए कुछ अन्य नामों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
थानाध्यक्ष इकौना को सोमवार मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की मोटर साइकिल लेकर उसे इकौना बेचने आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने हमराही उप निरीक्षक सूरज प्रसाद, कांस्टेबिल जितेंद्र सिंह, पतंजली पांडे, नरेंद्र पांडे, बाबूलाल दूबे, रामधीरज वर्मा के साथ पयागपुर मार्ग पर नहर के पास नाकाबंदी की। इस दौरान उन्हें इकौना की ओर चार मोटर साइकिल सवार आते दिखे, जो पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने चारों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों की पहचान धनश्याम निवासी भूपगंज पयागपुर, ननके उर्फ राजू व चंदे निवासीगण गोगेपुरवा पयागपुर, रामराज निवासी कल्लूपुर पयागपुर के रूप में हुई। इनके कब्जे से पुलिस ने चार मोटर साइकिल यूपी 43-एच 7212, यूपी 43-एम 1568, यूपी 43-सी 4831 तथा बिना नंबर के बरामद हुई। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में और कई नाम उजागर हुए है, जिनकी तलाश जारी है।