फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बस ने कट मारा, जीप सवार दो की मौत

बस ने कट मारा, जीप सवार दो की मौत

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बसंतापुर मोड़ के पास सवारियों से भरी जीप को लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कट मार दिया। जीप में किनारे पर बैठे दो यात्री सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चपेट में आकर महिला समेत तीन यात्री घायल हुए हैं। घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस चालक वाहन समेत फरार है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सवारियों को लेकर कैसरगंज जा रही जीप (यूपी 40 टी 6638) सोमवार शाम बसंतापुर मोड़ के पास पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार में लखनऊ की ओर से बहराइच डिपो की रोडवेज (यूपी 40 टी 0943) आ गई। जीप चालक ने बस को पास देने के लिए जीप किनारे की। लेकिन इसी दौरान बस चालक ने तेजी से बस मोड़ दी। कट लगने से जीप में किनारे बैठे कुड़ौनी कैसरगंज निवासी एखलाक (45) व ग्यारह सौ रेती बलराजपुर निवासी अवधेश (40) सड़क पर गिर गए। दोनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीप सवार रुकसाना (40), आलम (28) और प्रताप (25) घायल हुए हैं।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष दर्शन यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को पीएचसी फखरपुर पहुंचाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसओ ने बताया कि चालक बस समेत फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर बस संख्या का हवाला देते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed