{"_id":"131-60185","slug":"Bahraich-60185-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मकान, दो दुकानों से चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मकान, दो दुकानों से चार लाख की चोरी
Bahraich
Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगांव/रिसियामोड़/खैरीघाट। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार रात चोरों का उत्पात रहा। रामगांव के भयापुरवा में चोरों ने एक ग्रामीण के घर से नकदी व जेवरात समेत तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। उधर, रिसिया और मटेराकला में दो दुकानों का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी समेत एक लाख का सामान पार कतर दिया। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
रामगांव थाना अंतर्गत भयापुरवा गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह के द्वार पर भागवत कथा चल रही है। शुक्रवार रात परिवार के लोग पंडाल में कथा सुन रहे थे। इसी रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने बक्सा व अलमारी का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नकद, लगभग ढाई लाख मूल्य के जेवरात, कपड़ा और बर्तन पार कर दिए। रात दो बजे जब परिवार के लोग घर में आए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। इस पर हड़कंप मचा गया। गांव के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पाकर तड़के गंभीरवा चौकी इंचार्ज अजीत शुक्ला मौके पर पहुंचे। सुधीर के मुताबिक चोर नकदी व जेवरात समेत तीन लाख का सामान समेट ले गए हैं। पुलिस ने सुधीर से तहरीर लेकर विवेचना शुरू कर दी है।
उधर, रिसिया थाना अंतर्गत कस्बे के छोटी बाजार निवासी व्यवसायी विजय जायसवाल के तेल मिल का ताला तोड़कर रात में घुसे चोरों ने कैश काउंटर में रखे 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने तिजोरी को भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
उधर, खैरीघाट थाना अंतर्गत ग्राम मटेराकला निवासी उमेश कुमार वर्मा की किराना की दुकान मुख्य मार्ग पर गांव से कुछ दूरी पर है। शुक्रवार रात नौ बजे उमेश दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये समेत लगभग 55 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने थाने में सूचना दी। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।