फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सूखी गेरुआ से जीवों का जीवन संकट में

सूखी गेरुआ से जीवों का जीवन संकट में

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र को हरा भरा बनाने वाली नेपाल की गेरुआ नदी फिर रेत में तब्दील हो गई है। इस कारण नदी के दुर्लभ जलीय जीवों की जिंदगी को खतरा उत्पन्न हो गया है। घड़ियालों द्वारा नदी के टापू पर बनाए गए घोंसले भी असुरक्षित हैं। ऐसे में घड़ियालों के अंडों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के बीच से होकर नेपाल की गेरुआ नदी बहती है। यह नदी नेपाल के दानव ताल नामक स्थान पर पहाड़ से निकलती है। चीसा पानी से कैलाली होते हुए नदी भारतीय सीमा क्षेत्र में इंडो-नेपाल सीमा पर कोठियाघाट के निकट भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करती है। कोठियाघाट से चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज तक नदी की दूरी लगभग 16 किलोमीटर है। इसी के मध्य कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र का घना जंगल है। 20 मई से चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज पर क्लोजर शुरू कर दिया गया है, जिसके चलते नदी का पानी सूख गया है। कलरव करने वाली नेपाल की गेरुआ नदी रेत मानिंद नजर आ रही है। लोग पैदल नदी पार कर रहे हैं। नदी के सूखने से जलीय जीव गैंगेटिक डाल्फिन, मगरमच्छ, घड़ियाल की जिंदगी भी खतरे में नजर आ रही है। इतना ही नहीं, गर्मी की छुट्टियों में कतर्नियाघाट की सैर पर आने वाले पर्यटकों को भी बोटिंग का मजा नहीं मिल पा रहा है। सबसे बड़ीर दिक्कत गेरुआ नदी के टापू पर घड़ियालों द्वारा घोंसलों में सहेजे गए अंडों को बचाने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed