{"_id":"131-50685","slug":"Bahraich-50685-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता के लिए जुनून की हद तक करें प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता के लिए जुनून की हद तक करें प्रयास
Bahraich
Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। ‘सफलता हासिल करने के लिए जुनून की हद तक प्रयास करें। एक न एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी।’ ये बातें श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह ने ठाकुर हुकुम सिंह किसान महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित कॅरियर काउंसलिंग में कहीं। विशेषज्ञों ने युवाओं के बेहतर कॅरियर बनाने की राह दिखाई।
‘आओ बनाएं अपना कल’ की थीम पर आयोजित बहराइच एजुकेशन फेयर का उद्घाटन डॉ. वकार अहमद शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी किंजल सिंह ने कहा कि दुनिया में ऐसे कम लोग होते हैं, जिनको संघर्ष के बिना ही सफलता हासिल हो सकी। लक्ष्य पूरा न होने तक युवा अपने संघर्ष को जारी रखें। कॅरियर लांचर की वर्तिका वर्मा, शलभ सिंह, सूर्यप्रताप सिंह और चारू श्रीवास्तव और कैवेलियर इंडिया के मोहम्मद हकीम बाशा व आशुतोष सिंह ने लॉ, इंजीनियरिंग, मेडिकल, एमबीए, सेना आदि क्षेत्रों में जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने व कठिन परिश्रम की सलाह दी। विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस नवनीत सिंह चहल ने छात्र-छात्राओं का विषय विशेषज्ञों से परिचय कराया। छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की भी जानकारी दी गई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बच्चेलाल ने युवाओं को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की प्रधानाचार्या डॉ. पूनम सिंह ने किया। परिसर में पुस्तकों के स्टॉल भी लगाए गए। इस अवसर पर सीडीओ सुखलाल भारती, एडीएम यूएन सिंह, सीएमओ डॉ. उमाकांत वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट वीके गुप्ता आदि
मौजूद रहे।