फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रहस्यमय ढंग से कक्षा नौ का छात्र लापता

रहस्यमय ढंग से कक्षा नौ का छात्र लापता

Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। बेहड़ा गांव निवासी कक्षा नौ का एक छात्र मंगलवार को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। खोजबीन के बावजूद उसका सुराग नहीं लग सका है। इस मामले में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत बेहड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान मालिकराम शर्मा का पौत्र पुष्कर शर्मा (14), महानंद अवस्थी इंटर कॉलेज शिवपुर में कक्षा नौ का छात्र है। पूर्व प्रधान ने बताया कि मंगलवार सुबह पुष्कर प्रतिदिन की तरह नौ बजे घर से निकला लेकिन शाम पांच बजे तक वापस नहीं लौटा। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिओम अवस्थी से संपर्क साधा गया तो पता चला कि पुष्कर कॉलेज पहुंचा ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने पट्टीदारी और रिश्तेदारी में पुष्कर की खोजबीन की लेकिन पुष्कर का पता नहीं चल सका। पूर्व प्रधान ने पौत्र के अपहरण का आशंका जताते हुए एसपी जीपी कनौजिया को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष आरके वर्मा को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया गया है। सभी थानों को वायरलेस से सजग कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र के गायब होने के मामले में तहरीर लेकर विवेचना की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पूर्व प्रधान का कहना है कि क्षेत्र में कुछ लोगों से राजनीतिक रंजिश अरसे से है। ऐसे में पौत्र के अपहरण की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed