{"_id":"131-47194","slug":"Bahraich-47194-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी स्टेट एग्रो के गोदाम पर छापेमारी, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी स्टेट एग्रो के गोदाम पर छापेमारी, सीज
Bahraich
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के छावनी बाजार स्थित यूपी स्टेट एग्रो के गोदाम पर गुरुवार देर रात उप कृषि निदेशक ने छापेमारी की। इस दौरान गोदाम प्रभारी मौके से फरार हो गया। गोदाम को सील कर उप कृषि निदेशक ने जांच जिला कृषि अधिकारी को सौंपी है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
यूपी स्टेट एग्रो का कार्यालय शहर के छावनी बाजार में स्थित है। कार्यालय से सटा हुआ एग्रो का गोदाम भी है। हाल ही में कृषि विभाग की ओर से रबी की बोवाई के मद्देनजर यूपी स्टेट एग्रो को लगभग 300 बोरी खाद का आवंटन हुआ था। यूपी स्टेट एग्रो के गोदाम प्रभारी/जिला प्रबंधक घनश्याम शर्मा का स्थानांतरण हाल ही में गैर जनपद हुआ है। उनके स्थान पर यूपी स्टेट एग्रो के जिला प्रबंधक के रूप में शेर सिंह स्थानांतरित होकर बहराइच आए हैं। लेकिन घनश्याम की ओर से शेर सिंह को प्रभार नहीं सौंपा गया है। 20 दिनों से शेर सिंह कृषि विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इसी बीच कुछ किसानों ने यूपी स्टेट एग्रो के गोदाम से बढ़े मूल्य पर डीएपी व यूरिया बिक्री की सूचना जिला प्रशासन को दी थी। उसी के तहत गुरुवार देर रात उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने यूपी स्टेट एग्रो के क्षेत्रीय प्रबंधक यशवीर सिंह के साथ छावनी बाजार में स्थित कार्यालय व गोदाम पर छापेमारी की। स्थानांतरित जिला प्रबंधक व गोदाम प्रभारी घनश्याम शर्मा छापेमारी की भनक पाकर फरार हो गया।
उपकृषि निदेशक ने बताया कि गोदाम पर खाद के दो नमूने लिए गए हैं। लगभग 250 बोरी खाद स्टाक में मिली है जिसे सीज किया गया है। जिला कृषि अधिकारी को जांच सौंपी गई है। जिला प्रबंधक के पद पर स्थानांतरित होकर आए शेर सिंह को प्रभार दिलवाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो स्थानांतरित जिला प्रबंधक घनश्याम शर्मा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवायी जाएगी।