{"_id":"131-47132","slug":"Bahraich-47132-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दरोगा ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दरोगा ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत
Bahraich
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम इटवरिया के पास बुधवार की सुबह एक उपनिरीक्षक की बाइक से वृद्ध घायल हो गया। दरोगा ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बहराइच रेफर कर दिया। रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वृद्ध के पुत्र की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इटवरिया निवासी ननकुन्ने (60) बुधवार की सुबह भिनगा-इकौना मार्ग पारकर खेत को जा रहा था। इस दौरान बाइक से भिनगा जा रहे उपनिरीक्षक मोहित यादव की बाइक अनियंत्रित हो ननकुन्ने से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को दरोगा ने सीएचसी इकौना में भर्ती कराया और ननकुन्ने के पुत्र प्रताप यादव को 1500 रुपये देकर भिनगा चला आया। वृद्ध को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष इकौना रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि दरोगा के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।