{"_id":"131-47000","slug":"Bahraich-47000-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलिया व बुखार से तीन की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलिया व बुखार से तीन की सांसें थमीं
Bahraich
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/राजीचौराहा। तराई में निमोनिया, पीलिया व दिमागी बुखार जानलेवा बना हुआ है। जिला अस्पताल में भर्ती पीलिया से ग्रस्त एक महिला समेत दो की सांसें इलाज के दौरान थम गईं। जबकि ग्रामीण अंचल में दिमागी बुखार से एक मासूम की मौत हुई है। पीलिया से दम तोड़ने वाली महिला बलरामपुर जिले की रहने वाली थी। निमोनिया व वायरल के 10 और मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें दो की हालत नाजुक है। उपचार चल रहा है।
मौसम बदलाव निमोनिया व दिमागी बुखार का सबब बना हुआ है। जबकि दूषित पेयजल की वजह से लोग पीलिया के भी शिकंजे में आ रहे हैं। बलरामपुर जिले की तुलसीपुर निवासी कमला देवी (47) पत्नी ओमप्रकाश बीते दो माह से बुखार से पीड़ित थी। परिजन स्थानीय डॉक्टर से उसका इलाज करवा रहे थे। तीन दिन पूर्व डॉक्टर की सलाह पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल बहराइच पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर जब परीक्षण किया गया तो उसमें पीलिया की पुष्टि हुई। उसकी हालत गंभीर थी। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक पीलिया के साथ खून की काफी कमी के कारण महिला की जान नहीं बच सकी। उधर, बाबूलाल चौहान (35) निवासी विशेश्वरगंज भी पीलिया से ग्रसित था। इलाज के दौरान उसने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दूसरी ओर रजिया (2) पुत्री मखदूम निवासी बभनौटी शंकरपुर बौंडी बीते पंद्रह दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी। उसे तेज बुखार के साथ झटके और बेहोशी के दौरे पड़ रहे थे। परिजन क्षेत्र के डॉक्टरों से इलाज करवा रहे थे। रविवार की रात अचानक रजिया की हालत बिगड़ गई। जब परिजन उसे जिला अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में निमोनिया और वायरल ग्रस्त 10 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें अखिलेश (2), अल्तफ (10), सूर्य कुमार (2), राजन (3), साबिया (4), चांदनी (10), संजना (3), राकेश (4), प्रिंस (10), प्रवीन (2), दिलबहार (2) शामिल हैं। राजन व सूर्य कुमार की हालत नाजुक है।