फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पल-पल तटबंध की ओर बढ़ रही घाघरा

पल-पल तटबंध की ओर बढ़ रही घाघरा

Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। घाघरा नदी से बाढ़ की विभीषिका तो खत्म हो गई है लेकिन कटान अभी जारी है। नदी की लहरें महसी तहसील क्षेत्र में कटान करते हुए पल-पल तटबंध की ओर बढ़ रही हैं। नदी व तटबंध के बीच दो स्थानों पर महज सौ मीटर का फासला बचा है। ऐसे में अगर कटान इसी तरह जारी रही तो आदमपुर-रेवली तटबंध की तर्ज पर बेलहा-बेहरौली तटबंध की सुरक्षा पर खतरा मंडरा सकता है। निरंतर हो रही कटान के बावजूद अब तक बाढ़ खंड व ड्रेनेज खंड सरयू परियोजना की ओर से कटान रोकने के कोई उपाय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

बेलहा-बेहरौली तटबंध का निर्माण 60 के दशक में जिले के लोगों को बाढ़ की विभीषिका से निजात दिलाने के लिए हुआ था। 95 किलोमीटर लंबा बेलहा-बेहरौली तटबंध उस समय घाघरा नदी से 14 किलोमीटर दूर था। नदी कटान करते हुए इस समय तटबंध के समीप पहुंच गई है। महसी तहसील के जोगलापुरवा और बिसवां गांव के निकट फासला महज सौ मीटर के आसपास बचा है। कटान रुक-रुककर जारी है और लहरें निरंतर बेलहा-बेहरौली तटबंध की ओर बढ़ रही हैं। ऐसे में वर्ष 2009 में नदी द्वारा हुई कटान की याद ताजा हो रही है। वर्ष 2009 में बाढ़ की विभीषिका अक्तूबर में खत्म हो गई थी। लेकिन आदमपुर-रेवली तटबंध के निकट घाघरा की कटान नवंबर तक चली थी जिसके चलते 60 मीटर तटबंध नदी में समाहित हो गया था। उस समय पानी कम था इसलिए तबाही नहीं हुई थी। इस बार महसी में जोगलापुरवा के निकट उसी अंदाज में घाघरा की लहरें कटान कर रही हैं। इस समय नदी में पानी भी 2009 की अपेक्षा अधिक है। ऐसे में अगर बेलहा-बेहरौली तटबंध पर घाघरा की लहरों ने थपेड़े लिया तो तबाही बड़े पैमाने पर हो सकती है। सरयू ड्रेनेज खंड के अधिशाषी अभियंता एसके शर्मा का कहना है कि नदी की हो रही कटान की सूचना मिली है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर पखवारे भर पूर्व ही जिला प्रशासन को मुहैया करा दिया गया है। शासन को भी प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से परियोजना को हरी झंडी मिलते ही बोल्डर व परक्यूपाइन योजना का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तटबंध को किसी भी कीमत पर क्षतिग्रस्त नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed