{"_id":"41013","slug":"Bahraich-41013-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी चिकित्साधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी चिकित्साधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट
Bahraich
Updated Fri, 24 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में मंगलवार को एएनएम और प्रभारी चिकित्साधीक्षक के बीच हुए विवाद के मामले में एक एएनएम की ओर से प्रभारी चिकित्साधीक्षक को नामजद करते हुए मीटिंग में अभद्रता करने व अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में मंगलवार को टीकाकरण की मीटिंग के दौरान एक एएनएम के बेहोश होने और प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करने के दौरान हंगामा हुआ था। महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने प्रभारी चिकित्साधीक्षक को चप्पल लेकर खदेड़ा था। जिस पर चिकित्साधीक्षक ने कमरे में अपने को बंद कर जान बचाई थी। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा. एनबी जायसवाल ने एएनएम आशा श्रीवास्तव और उनके बेटे को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। उसी मामले में एएनएम आशा ने भी प्रभारी चिकित्साधीक्षक पर मीटिंग के दौरान अभद्रता कर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
