{"_id":"40869","slug":"Bahraich-40869-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाच-गान के दौरान चटकीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाच-गान के दौरान चटकीं लाठियां
Bahraich
Updated Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर। मसुरिया अमदापुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान चल रहे आर्केस्ट्रा में गाने की धुन पर गांव के कुछ लोग मंच पर चढ़कर थिरकने लगे। आयोजक ने एतराज किया तो सभी ने लाठियों से हमला कर दिया। दंपती समेत तीन घायल हुए हैं। एक की हालत नाजुक है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पयागपुर थाना अंतर्गत मसुरिया अमदापुर गांव निवासी हजारीलाल के घर मांगलिक समारोह में रविवार रात आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। रात 11 बजे तक तो सब कुछ ठीकठाक रहा। इसी बीच मुन्नी बदनाम हुई गीत पर आर्केस्ट्रा की महिला कलाकार ने डांस शुरू किया तो दर्शक दीर्घा में बैठे गांव निवासी रामरसीले, मनोज, जगदंबा और कमलेश मंच पर चढ़ गए और डांसर के साथ सब थिरकने लगे। इस पर हजारीलाल और उनकी पत्नी मीरादेवी तथा भतीजे ननके ने विरोध किया। तो डांस कर रहे युवकों ने लाठियों से हमला कर हजारीलाल, उनकी पत्नी और भतीजे को जमकर पीटा। किसी तरह गांव के लोगों ने हमलावरों को काबू में किया। रात में ही घटना की तहरीर थाने में दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया है।