फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हादसों में दो की मौत, 3 जख्मी

हादसों में दो की मौत, 3 जख्मी

Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/जरवलरोड। जरवलरोड व बौंडी थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है जबकि तीन घायल हुए हैं। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज निवासी एक साइकिल सवार को जरवलरोड के निकट जीप ने रौंद दिया। उधर बौंडी में एक ग्रामीण की बाइक की टक्कर से मौत हुई है।
विज्ञापन

अधिक मास (मलमास) का पहला सोमवार होने के चलते भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए कैसरगंज थाना अंतर्गत नत्थूपुरवा मतरेपुर निवासी भोलाराम (58) पुत्र पलटू अपने भाई रामसरन, जगदंबा, भाईलाल पुत्र संगमलाल के साथ सुबह बाराबंकी जिले के रामनगर में स्थित महादेवा शिव मंदिर गए थे। जलाभिषेक के बाद सोमवार दोपहर दो बजे साइकिल से सभी घर लौट रहे थे। घाघराघाट रेलवे स्टेशन के निकट रामसरन व जगदंबा रुक कर पानी पीने लगे। लेकिन भोला भाईलाल के साथ साइकिल से धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा। जब यह सभी लखनऊ-बहराइच मार्ग पर तपेसिपाह गांव के सामने से गुजर रहे थे, तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप अचानक दाहिनी ओर मुड़ गई। जीप अन्य साइकिल सवारों को चपेट में लेते हुए भोला को रौंदते हुए निकल गई। मौके पर ही भोला ने दम तोड़ दिया। जबकि भाईलाल (40), संतोष (22) पुत्र सुंदर, धनीराम (20) पुत्र परशुराम निवासी झुकिया घायल हुए हैं। इन सभी को जरवल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। भाईलाल की हालत काफी नाजुक है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अखिलेश यादव, उपनिरीक्षक सुदामा मौके पर पहुंचे । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि जीप का चालक वाहन समेत फरार है। आसपास के राहगीरों से जीप की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक के चचेरे भाई रामसरन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उधर बौंडी थाना अंतर्गत तारापुरवा निवासी कल्लू (70) पुत्र गुरदीन सुबह सब्जी लेने जैतापुर बाजार आया था। जब वह सब्जी लेकर घर लौट रहा था तभी जैतापुर-कर्बला मार्ग पर एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। कल्लू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने कल्लू को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां पर इलाज के दौरान कल्लू ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed