{"_id":"8f2487054b1f7d4cb42e37660aae4812","slug":"961-nomination-for-pradhan-seat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"961 लोगों ने प्रधानी के लिए की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
961 लोगों ने प्रधानी के लिए की दावेदारी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 19 Nov 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चार ब्लॉकों में चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हुए। गहमागहमी के बीच नामांकन जमा किए गए। चार ब्लॉकों में पहले दिन प्रधान पद के लिए 961 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 664 नामांकन पत्र जमा हुए।
दूसरे चरण में विकासखंड कैसरगंज के 71 ग्राम प्रधान व 899 सदस्य, विकासखंड फखरपुर के 86 प्रधान व 1108 सदस्य, विकासखंड हुजूरपुर के 78 प्रधान व 992 सदस्य और विकासखंड जरवल के 78 ग्राम प्रधान व 1008 सदस्य पद के लिए चुनाव होना है।
एक दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हुआ है। पहले दिन नामांकन को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। सभी ब्लॉकों में नामांकन जमा करने के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विकासखंड जरवल के निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन प्रधान पद पर 336 व सदस्य पद पर 259 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है।
विकासखंड फखरपुर के निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि यहां प्रधान पद के लिए 341 व सदस्य पद के लिए 405 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए हैं।
विकासखंड कैसरगंज के आरओ व एक्सईएन सरयू नहर अशोक सिंह ने बताया कि यहां ग्राम प्रधान के लिए 284 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है। विकास खंड हुजूरपुर में पत्रों की संख्या जांचने का काम देर शाम तक जारी था।