{"_id":"6727df6bc6f9d083e7065da5","slug":"95-quintals-of-banned-thai-mangur-fish-recovered-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-122051-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 9.5 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 9.5 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद
Mon, 04 Nov 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के जालिमनगर पुल के पास मत्स्य विभाग व पुलिस द्वारा पकड़ी गई प्रतिबंधित
बहराइच। जिले में प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली का बड़े पैमाने पर अवैध व्यापार चल रहा है। दो नवंबर की रात मत्स्य व पुलिस की संयुक्त टीमों ने गुप्त सूचना के बाद वाहन चेकिंग के दौरान कर 9.5 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली मिहींपुरवा के जलिमनगर पुल के पास से बरामद की। ये मछली सीतापुर जिले से नानपारा पिकअप से लाई जा रही थी। टीम ने बरामद की गई मछलियों को नष्ट करा दिया है।
सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि दो नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पिकअप से सीतापुर के लहरपुर से सिसैया खीरी के रास्ते बहराइच लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक बाबूराम, पुलिस उप निरीक्षक दिनेश बहादुर सिंह व आशुतोष सिंह, आरक्षी गौरव कुमार, अमित कुमार व जितेंद्र यादव की टीम के साथ मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के जालिमनगर पुल के पास पिकअप वाहन को रोककर चेक किया। इस दौरान वाहन से लगभग साढ़े नौ क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली मिली।
पूछताछ करने पर वाहन चालक आशीष कुमार पुत्र सुग्रीव प्रसाद ने बताया कि वह सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के ग्राम हिलालपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि यह माल उसने लहरपुर सीतापुर से नानपारा के लिए लोड किया था।
विज्ञापन
एक लाख रुपये की कीमत की है मछली
एडी मत्स्य डॉ. कुमार ने बताया कि उप जिलाधिकारी मोतीपुर संजय कुमार व तहसीलदार अंबिका चौधरी की मौजूदगी में पकड़ी गई प्रतिबंधित मछली की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। मछलियों को गड्ढा खोदवाकर न्ष्ट करवा दिया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बिक्री की सूचना मिलती है, तो उनके मोइबल नंबर 9532320002 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
24 साल पहले किया गया था प्रतिबंधित
उल्लेखनीय है कि ग्रीन ट्रिब्यूनल और भारत सरकार ने वर्ष 2000 में विदेशी थाई मांगुर मछली को प्रतिबंधित कर दिया था। इस मछली के खाने से कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं।
अवैध व्यापार रोकने के लिए गठित की गई टीम
विदेशी थाई मांगुर मछली के व्यापार को रोकने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मत्स्य व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की है। साढ़े नौ कुंतल प्रतिबंधित मछली बरामद कर नष्ट करा दिया गया है।
- डॉ. जितेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य