फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   महिला किसान सशक्तिरण कार्यशाला

महिला किसान सशक्तिरण कार्यशाला

Wed, 08 May 2019 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
महिला किसान सशक्तिरण कार्यशाला
उर्रा (बहराइच)। बलई गांव में बुधवार को महिला किसान सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं को फसलों की रखवाली, सिंचाई तथा पैदावार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आम, मक्का, केला व पपीता के पेड़ों को बचाने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


मिहींपुरवा विकास खंड की ग्राम पंचायत बलई में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त स्वत: रोजगार सुरेंद्र कुमार गुप्त के निर्देशन में महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना का आयोजन क्रांति महिला ग्राम संगठन बलई गांव की ओर से हुआ, जिसमें मुख्य रूप से मई के प्रमुख कृषि उत्पादों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


महिलाओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक एंकर पर्सन नंदकिशोर साह ने कहा कि मई में आम के पेड़ों की देखभाल अच्छे से करते रहें और जड़ों में समय-समय पर पानी दें, जिससे पानी के अभाव में फल मुरझाकर नीचे न गिरें। केला और पपीता के फलों को पत्तियों व बोरियों से ढक कर तेज धूप से बचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यंग प्रोफेशनल आशुतोष सिंह ने कहा कि गन्ने की फसल में 10-15 दिन और मक्का, ज्वार की फसल की 10 से 12 दिन के अंतराल में सिंचाई करते रहना चाहिए। कद्दू वर्गीय फसलों में निराई, गुड़ाई और सिंचाई करना चाहिए। इस मौके पर विकास खंड प्रबंधक शिव कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, समूह सखी गुड्डी, निधि मदेशिया, आमना, कृषि सखी हिरण पड़ी, रुक्मीना, माधुरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed