फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पारा 42 के पार, गर्म हवा ने झुलसाया

पारा 42 के पार, गर्म हवा ने झुलसाया

Sun, 28 Apr 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पारा 42 के पार, गर्म हवा ने झुलसाया
बहराइच। तराई में सूरज की तपिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। पारा 42 डिग्री के पास हो गया है। लोग परेशान हैं। रविवार को सूरज की तपिश के बीच तेज धूल भरी पछुआ हवा चली। इससे लू का एहसास हुआ।
विज्ञापन


पूरे दिन लोग चिलचिलाती धूप का सामना करने को मजबूर रहे। घर से निकलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसमविदों की मानें तो तापमान और बढ़ेगा। गर्मी में इजाफा होगा।
विज्ञापन


तराई में गर्मी और बढ़ गई है। रविवार सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकली। नौ बजे के आसपास लग रहा था कि सूरज की किरणें शरीर को झुलसा रही हैं।

गर्मी के साथ ही उमस भी लोगों को बेहाल किए हुए थी। घर से निकलने वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोपहर में 12 बजे तेज पछुआ हवा चलने लगी।

धूल भरी हवा के चलने से लू का एहसास हुआ। गर्म हवा ने राहगीरों को झुलसाया। जनजीवन प्रभावित रहा। फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पछुआ हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली, जिससे लू का एहसास हुआ। उन्होंने कहा कि अभी तापमान में गिरावट के संकेत नहीं मिल रहे हैं। गर्मी और बढ़ेगी।


चार दिन बाद बौछार के आसार
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि चार दिन बाद मौसम में तब्दीली के संकेत मिल रहे हैं। धूल भरी आंधी के बीच गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना बन रही है। ऐसे में किसानों को सजग रहना होगा। किसान खलिहान का काम जल्दी निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed