फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अधिवेशन की तैयारियों पर हुआ मंथन

अधिवेशन की तैयारियों पर हुआ मंथन

Fri, 13 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अधिवेशन की तैयारियों पर हुआ मंथन
अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन
विज्ञापन

बहराइच। जिला बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के चेंबर नंबर 27 में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में 10 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम और जनवरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अबुललैस, मंत्री प्रतापनारायण पाठक, सरबजीत सिंह, सत्येंद्र शर्मा, प्रिंस साहू, शिवम गुप्ता, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

मंदिर निर्माण को आधारशिला रखी
बहराइच। शहर के मोहल्ला जोशियापुरा स्थित माता महिषासुर मर्दिनी मंदिर में प्राचीन महादेव स्थल के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक धर्म रक्षा समिति के अध्यक्ष रामअचल सिंह सेंगर ने भूमि पूजन कर शिवशक्ति शिवाला निर्माण की आधारशिला रखी। इस दौरान मंदिर के पुजारी संतोष कुमार शुक्ला ने विधि विधान से पूजा अर्चन कराया। बोलबम कांवरियां संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी ने बताया कि पूजा अर्चन कार्यक्रम के बाद मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन


डाक टिकट संग्रह के लिए किया जागरूक
बहराइच। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के मौके पर स्थानीय डाकघर में फिलेटली दिवस मनाया गया। अध्यक्षता अधीक्षक डाकघर जेएल शर्मा ने की। मौके पर विद्यालय के बच्चों को डाक टिकट संग्रह के विषय में जागरूक करते हुए बच्चों को पीडी अकाउंट के विषय में जानकारी दी गई। सभी से अकाउंट खोलने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेनओब्रेन प्रतियोगिता में 800ौ बच्चों ने किया प्रतिभाग
बहराइच। सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कालेज में ब्रेनओब्रेन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में शहर के डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल, जयपुरिया कालेज, मून एंड सन पब्लिक स्कूल, संतपथिक अर्शीवाद अकादमी, सेंट नार्बेट व बैरोज ब्लू बेल्स स्कूल के 800 बच्चों ने प्रतिभाग किया। संस्था के संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता शांतिपूर्ण ढंग से सपंन्न हो गई। प्रतियोगिता का परिणामों की घोषणा 5 नवंबर को शहर के मालगोदाम रोड स्थित अभिनंदन वेकेंट हाल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed