{"_id":"59bd5cb24f1c1b20688b4f43","slug":"91505582258-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख ने 23 बीडीसी के समर्थन का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख ने 23 बीडीसी के समर्थन का किया दावा
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पयागपुर ब्लाक प्रमुख जगरानी ने अविश्वास सौंपने वाले 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 23 के अपने पक्ष में होने का दावा किया है। ब्लॉक प्रमुख डीएम से मिलने गई थीं। लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने पत्र भेजकर डीएम से अविश्वास की तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विकास खंड पयागपुर में पंचायत चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुख पद पर समाजवादी पार्टी की जगरानी ने कब्जा जमाया था। सपा सरकार जाने के बाद अविश्वास प्रस्ताव की कवायद शुरू हो गई थी। बीते माह डीएम अजयदीप सिंह से मिलकर पयागपुर के 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथपत्र सौंपा था। जिस पर डीएम ने 26 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एसडीएम पयागपुर गुलाम सरवर को नामित करते हुए बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख जगरानी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मिलने का प्रयास किया। लेकिन डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। जिस पर ब्लाक प्रमुख ने उनको पंजीकृत पत्र भेजा है। ब्लाक प्रमुख का दावा है कि 70 में से 23 बीडीसी ने उनको समर्थन का शपथ पत्र दिया है। ऐसे में सभी सदस्यों के शपथ पत्र देने के संबंध में बयान दर्ज किया जाना व सत्यापन कराना चाहिए।