फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   85 villages, the destruction caused by the Rapti

85 गांवों में राप्ती का कहर

Wed, 27 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती Updated Wed, 27 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
85 villages, the destruction caused by the Rapti
श्रावस्ती में बुधवार को दुर्गापुर गांव में जलभराव के बीच बैठे बच्चे व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण बुधवार को राप्ती लाल निशान को पार कर गई। इससे कछार में बसे करीब 85 गांव जलमग्न हो गए। कई गांव पूरी तरह से टापू बन गए हैं। कटान के चलते फोरलेन सहित तिलकपुर तटबंध पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

विज्ञापन


स्थिति भयावह देख डीएम व एसपी ने राप्ती बैराज सहित कई गांवों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस व राजस्व कर्मियों को क्षेत्रों में मौजूद रह स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


नेपाल से छोड़े गए पानी के चलते बैराज पर राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान 127.70 को पार कर 128.95 मीटर पहुंच गया है। ऐसे में राप्ती की धारा कछार के गांवों को जलमग्न करते हुए भकला पुल पर खतरे के निशान 119.50 को पार कर 119.65 मीटर पर पहुंच गई। राप्ती ने कछार में बसे करीब 85 गांवों को जलमग्न कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों बीघा फसल डूबने के साथ कई गांव पूरी तरह टापू बन गए हैं। बाढ़ क्षेत्रों में ग्रामीणों नेे घर की छतों व सुरक्षित स्थानों पर डेरा जमा लिया है। स्थिति को देखकर जिलाधिकारी नितीश कुमार व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने राप्ती बैराज पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने मनिकापुर, तिलकपुर, अमवा, मटखनवा, शिवाजोत, कोकल, मजगवां, बैरागीजोत, रमनगरा, अशरफ नगर, रेवलिया, मोहम्मद पुर कला पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस व राजस्व कर्मियों को गांव में मौजूद रह बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने व पल पल की सूचना जिला व तहसील प्रशासन को देते रहने का निर्देश दिया गया है। 
बाक्स में-
बाढ से अशरफा, लौकिहा, भौंसाहा, चहलवा, शाहपुर, हरिहरपुर, शिकारी, टिड़ी पुरवा, लक्ष्मनपुर सेमरहनिया, उत्तमापुर, जोगिया, पिपरहवा, बरुहा, भलुहिया, नौसहरा, चौकीपुरवा, कलंदरी, भरथा, मोहनपुर टेपड़ा, सलारूपुरवा, चमारनपुरवा, लौकिहा, गंगाभागड़, बेलरी, सुखरामपुरवा, पोदिली, भगवानपुर, हसनापुर, खैरहना, दुर्गापुर गांव बाढ़ प्रभावित हैं।
 

मध्य नगर, गौहनिया, सेहनिया, रामगढ़ी, कोड़री खुर्द, कल्यानपुर, ठेगरहना, विशुनापुर, प्रहलादा, लालपुर, लहुरातारा, रामपुर त्रिभौना, कसियापुर, नरायाणपुर, रमनगरा गांव भी जलमग्न है।

रमनगरा, कोड़री दीगर, कोलाभार, मजगंवा, अंधरपुरवा, इमलिया, कोटवा,  महरौली, शिसुवारा, भोजपुर, शिवाजोत, गणेशीजोत, खसियारी, भुतहा, मनोहरापुर, मनिकाकोट, तिलकपुर, रेवलिया, मजगवां, मनिकापुर, शिवराजपुर, नीबाभारी, खरकहिया, बेलवा, शिवाजोत, खजुहा झुनझुनिया, रजगड़वा सहित कई अन्य गांव भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं। 
 
राप्ती नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद डीएम नितीश कुमार बुधवार को भिनगा तहसील पहुंचे। यहां मौजूद आपदा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति देखी। डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों सहित राजस्व निरीक्षकों व हलका लेखपालों को अपने साथ सुरक्षा इंतजाम लेकर तत्काल प्रभावित गांव पहुंचने का निर्देश दिया।


 

 

डीएम ने भी प्रभावित गांवों का मुआयना किया। इस दौरान उनके साथ एसपी हेमंत कुटियाल, सीएमओ डॉ. आलोक, सीबीओ डॉ. सरवर आलम सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed