{"_id":"6adbb2325fc14fda1f0a679e","slug":"8356-voter-turnout-in-teachers-election-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159080-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शिक्षक निर्वाचन में 83.56 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शिक्षक निर्वाचन में 83.56 फीसदी मतदान
Sat, 24 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में शुक्रवार को गेट पर मतदाताओं की चेकिंग की गई। -संवाद
बहराइच। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के तहत शुक्रवार को जिले के सात केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जिले में पंजीकृत 1636 मतदाताओं में से 1362 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 83.56 प्रतिशत मतदान हुआ। महसी केंद्र 95.37 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। चुनाव में भाजपा, सपा और विभिन्न शिक्षक संगठनों के 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब सभी को परिणाम का इंतजार है।
मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चला। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। डीएम, एसपी समेत जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सातों केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
मतदान के बाद मतदाताओं ने अंगुली पर अमिट स्याही का निशान दिखाकर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं, सील मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के बीच माना जा रहा है। मतदान संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मतगणना का इंतजार है। परिणाम आने पर ही जीत-हार की स्थिति स्पष्ट होगी।