फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   82 complaints resolved in mega camp

Bahraich News: मेगा कैंप में 82 शिकायतों का निस्तारण

Tue, 22 Jul 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 22 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
82 complaints resolved in mega camp
नानपारा में आयोजित बिजली विभाग के मेगा ​शिविर में ग्राहकों की समस्या का समाधान करते कर्मचारी।
बहराइच। बिजली विभाग द्वारा डिफाल्टर उपभोक्ताओं को पुन: मौका देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई थी। इस दौरान जिले के तीनों सर्किलों में उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों ने शिविर की तिथि को बढ़ाकर 22 जुलाई तक कर दिया है। विभाग द्वारा सोमवार को जिले के तीनों सर्किलों में अधिकारियों की देखरेख में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम ने 82 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर 11.22 लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन



शहर स्थित डीजल पावर हाउस परिसर में सोमवार को एक्सईएन शैलेंद्र कुमार की देखरेख में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। एक्सईएन ने बताया कि शिविर में दो लाख 92 हजार रुपये की वसूली हुई है। बिजली के बिल, खराब मीटर समेत अन्य समस्याओं को लेकर 42 शिकायतें आईं। इनमें से 30 शिकायतों का मौके पर ही निस्तार कर शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पत्र संबंधित उपकेंद्र के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन



तहसील कैसरगंज के चार उपकेंद्रों पर सोमवार को मेगा शिविर का आयोजन किया गया। एक्सईएन प्रबोध राजपूत ने बताया कि कैंप में 50 उपभोक्ताओं ने शिकायत की। इनमें से 40 शिकायतों का मौके पर ही समाधान करते हुए चार उपभोक्ताओं के लोड व चार उपभोक्ताओं के खराब मीटर को बदलवाया गया है। एक्सईएन ने बताया कि दो लाख की वसूली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नानपारा सर्किल में सोमवार को आयोजित बिजली विभाग के मेगा कैंप में काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान एक्सईएन रंजीत कुमार की देखरेख में 57 उपभोक्ताओं की शिकायतें मिलीं। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। कैंप में मीटर से जुड़ीं 15 शिकायतें और कुछ ट्रांसफार्मर से संबंधी समस्याएं भी सामने आईं। एक्सईएन ने मौके पर ही इनका निस्तारण करते हुए छह लाख 30 हजार की वसूली कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed