{"_id":"5cc5ea85bdec22078534512a","slug":"81556474501-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रशिक्षण से नदारद 24 कर्मचारियों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रशिक्षण से नदारद 24 कर्मचारियों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसान पीजी कॉलेज में मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रथम और द्वितीय पाली में 24 कर्मचारी प्रशिक्षण से नदारद रहे। सभी के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की है। विभागीय कार्रवाई के लिए विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि प्रथम पाली के प्रशिक्षण में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक जितेंद्र कुमार टंडन (पीठासीन अधिकारी), ब्लॉक फखरपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जैतापुर यादवपुर की सहायक अध्यापिका नीलम मिश्रा व जूनियर मलूकपुर की सहायक शिक्षिका सुशीला यादव, तेजवापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय आदिलपुर की शिक्षका वसीम बेगम, कैसरगंज के प्राथमिक स्कूल बढ़ईपुर की शिक्षा मित्र सीमा देवी सिंह व चित्तौरा अंतर्गत प्रा.वि. भौखारा की शिक्षा मित्र नीलम सिंह (सभी मतदान अधिकारी द्वितीय) शामिल हैं।
राजकीय बालिका इंटर कालेज हुजूरपुर के चैकीदार पंचम लाल, सफाई कर्मी नागेंद्र कुमार सिंह, भारतीय स्टेट बैंक नानपारा के सहायक अविनाश कुमार यादव, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सफाई कर्मी राजेश कुमार व महसी के सफाई कर्मी अनवार अहमद (सभी मतदान अधिकारी तृतीय) अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचान अधिकारी ने बताया कि द्वितीय पाली में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो के अवर अभियंता रामहेत कनौजिया पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम ग्राम विकास अधिकारी पयागपुर आशुतोष मिश्रा, मतदान अधिकारी द्वितीय जूनियर विद्यालय सलारपुर की सहायक शिक्षिका रूबीना बेगम, मतदान अधिकारी तृतीय सुभद्रा देवी एएनएम सीएचसी मोतीपुर, अमरीश मंडी सहायक, कृषि उत्पादन मंडी समिति बहराइच, ननकुन्नी श्रीवास्तव सफाई कर्मी तेजवापुर, टहलू राम सफाई कर्मी मंडी समिति बहराइच, रहमत अली बेलदार, कैलाश नाथ मेट नलकूप खंड बहराइच, अजीत कुमार सफाई कर्मी महसी, संजय कुमार सफाई कर्मी फखरपुर, पति राम चैकीदार सरयू नहर खंड-7 बहराइच व तिलक राम आपरेटर नलकूप खंड बहराइच अनुपस्थित पाये गये।
प्रभारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चैहान ने बताया कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे सभी मतदान कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। सभी संबंधित कार्मिकों का वेतन रोके जाने के साथ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गई है।
दो शिक्षिकाओं की समाप्त होगी सेवा
जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि सहायक अध्यापिका नीलम मिश्रा व वसीम बेगम काफी समय से अनुपस्थित चल रहीं हैं। उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति के लिए विभागीय कार्यवाही चल रही है।