{"_id":"5bc4c0aabdec22693e5a322e","slug":"81539621034-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लाख नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लाख नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी ने सीमा पर एक भारतीय युवक को 16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा। वह चावल के बैग में नेपाली मुद्रा को छिपाकर सीमा पार करने की जुगत में था। बरामद मुद्रा को सीज कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूूछताछ चल रही हैै।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुकुमार देव वर्मन ने बताया कि बॉर्डर आउटपोस्ट पर सोमवार दोपहर को चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक युवक एक बैग में चावल लेकर सीमा पार कर नेपाल की ओर जा रहा था। जांच के दौरान युवक के हावभाव से वह संदिग्ध मालूम हुआ।
इस पर युवक के बैग की जांच की गई तो पांच किलो चावल के बीच छिपाकर रखी गई 16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई। युवक को रुपईडीहा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि युवक की पहचान रईस निवासी रुपईडीहा के रूप में हुई हैै।
विज्ञापन
बरामद नेपाली मुद्रा को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसबी के इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार इतनी मुद्रा लेकर कोई भी एक साथ सीमा पार नहीं कर सकता। इतनी मुद्रा युवक को कैसे मिली, वह नेपाल क्यों ले जा रहा था, इसका भी सही जवाब नहीं दे सका है। अभी पूछताछ की जा रही है।