{"_id":"5b48f0cf4f1c1b3e748b4825","slug":"81531506895-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक स्पॉट्स पर मदद को खड़ी रहेगी एम्बुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक स्पॉट्स पर मदद को खड़ी रहेगी एम्बुलेंस
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के नेशनल हाईवे और अन्य मार्गों पर पड़ने वाले ब्लैक स्पॉट्स पर एंबुलेंस हर समय मदद को खड़ी रहेगी। इसके लिए सीमएओ ने प्रोग्राम मैनेजर को कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने एम्बुलेंस सेवा 102/108 के प्रोग्राम मैनेजर सुमित कुमार दुबे को निर्देश दिया है कि तीन दिन के अंदर जनपद के अधिक दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पाट्स) पर 24 घंटे एम्बुलेंस खड़ी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
सीएमओ ने बताया कि 21 जून को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव द्वारा निर्देश दिए गए थे कि जनपद में चिन्हित अतिदुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों घाघराघाट, मरौचा, अलियाबुलबुल, कैसरगंज कस्बा, टिकोरा मोड़, खुटेहना, बेरिया, बनकटा, उधरना सरहदी व गिरगिट्टी के आस-पास एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय।