फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   धान क्रय केंद्रों पर छापा

धान क्रय केंद्रों पर छापा

Wed, 15 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्रों पर छापा
बहराइच। जिले में धान खरीद व्यवस्था काफी लचर है। निरंतर इसकी शिकायतें हो रही हैं। जिसके चलते बुधवार को प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने विकास खंड तेजवापुर के धान केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान चेतरा धान क्रय केंद्र के सचिव व अन्य कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। उनका वेतन रोक कर कार्रवाई करने के निर्देश एआर कोआपरेटिव को दिया है। अन्य स्थानों पर धान की खरीद होती मिली। लेकिन स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर सभी को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद नवंबर माह शुरू होने के साथ प्रारंभ हो गई थी। लेकिन अब तक सुचारू तरीके से धान की खरीद व्यवस्था रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। आए दिन शिकायतें हो रही हैं। इसके चलते बुधवार दोपहर बाद प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने विकास खंड तेजवापुर के धान क्रय केंद्रों पर छापेमारी की। दोपहर एक बजे के आसपास वह धान क्रय केंद्र चेतरा पहुंचे। यहां पर क्रय केंद्र के सचिव और आंकिक ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर सहकारिता मंत्री बिफर पड़े। अभी इस केंद्र पर सुचारू तरीके से धान की खरीद नहीं हो सकी है। इसके बाद सहकारिता मंत्री ने उमरी दहलो, आला दादपुर और कटहा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर धान खरीद होती मिली, लेकिन रफ्तार काफी मंद थी। इस पर उन्होंने असंतोष जताया। सहकारिता मंत्री ने बताया कि चेतरा धान क्रय केंद्र से नदारद मिले सचिव और आंकिक का वेतन रोक कर कार्रवाई करने के निर्देश एआर कोआपरेटिव को दिए गए हैं। अन्य केंद्रों के सचिव को धान क्रय केंद्र की व्यवस्था और सुधारने के साथ ही किसानों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। एआर कोआपरेटिव नवीन चंद्र शुक्ला ने बताया कि सहकारिता मंत्री के निरीक्षण के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी से स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने की थी शिकायत
चुनावी जनसभा के तहत मंगलवार को बहराइच के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर जिले में धान खरीद की स्थिति बयां की थी। हुजूरपुर, पयागपुर, तेजवापुर, महसी और बलहा क्षेत्र में हालात काफी खराब होने की बात बताई थी। इस पर मुख्यमंत्री का आश्वासन दिया था। समझा जा रहा है कि उसी के तहत बुधवार को सहकारिता मंत्री ने धान क्रय केंद्रों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed