{"_id":"5980b3dc4f1c1b0a438b4671","slug":"81501606876-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के कमांडेंट बने शैलेंद्र, सीमा सुरक्षा पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के कमांडेंट बने शैलेंद्र, सीमा सुरक्षा पर किया मंथन
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी के कमांडेंट बने शैलेंद्र, सीमा सुरक्षा पर किया मंथन
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट शैलेंद्र कुमार पांडेय को बनाया गया। उन्होंने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान सीमा सुरक्षा व बाढ़ की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीमाक्षेत्र के अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट का पखवारे भर पूर्व गृह मंत्रालय ने स्थानांतरण कर दिया था। उनके स्थान पर शैलेंद्र कुमार पांडेय की तैनाती की गई है। सोमवार को नवागंतुक कमांडेंट ने मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा व बाढ़ की समीक्षा बैठक में कहा कि राहत और बचाव कार्य के लिए एसएसबी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद कर सकेगी। इसके लिए सीमा सुरक्षा बल की 18 टीमों को पूरे देश में तैयार किया गया है जिसमें एक टीम बहराइच में भी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि एसएसबी एनडीआरएफ की तरह राहत और बचाव कार्य के लिए लोगों का सहयोग एसएसबी करेगी जिससे बाढ़ में फंसे लोगों को को बचाया जा सके। एक टीम में 35 जवान मुस्तैद हैं। कमांडेंट ने बताया कि सीमा पर बाल अपराध, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, भारत-नेपाल सीमा पर समन्वय की भावना पर पूरी तरह से जवान मुस्तैद हैं। इस पर सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में सहायक कमांडेंट अजय यादव, इंस्पेक्टर संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।