{"_id":"596e42904f1c1bae178b45d7","slug":"81500398224-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने अंत्योदय सूची से नाम काटे का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने अंत्योदय सूची से नाम काटे का किया विरोध
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अंत्योदय सूची से नाम कटने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
पयागपुर (बहराइच)। झाला तरहर गांव के ग्रामीणों के नाम अंत्योदय सूची से काट दिए गए हैं। ग्रामीणों ने वीडीओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विकास खंड पयागपुर अंतर्गत ग्राम झाला तरहर के ग्राम प्रधान देवकीराम केवट की अगुवाई में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए तहसील पयागपुर कार्यालय पहुंचे। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव के गरीब परिवारों को अनाज मुहैया कराने के लिए उनको पात्रता सूची में शामिल किया गया था। सभी के अंत्योदय कार्ड बने हुए थे, मगर ग्राम विकास अधिकारी ने गलत तरीके से सर्वे रिपोर्ट बनाते हुए 36 ग्रामीणों के नाम सूची से कटवा दिए। प्रधान ने इसकी जांच कराए जाने की मांग की है। इस दौरान तहसीलदार पांडेय, भगवानदीन, इब्राहीम, ललतू, कांशीराम, श्रीदेवी, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।