फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, दो लाख का नुकसान

दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, दो लाख का नुकसान

Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, दो लाख का नुकसान
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
विज्ञापन

किसी तरह ग्रामीणों ने पाया काबू
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर बस स्टैंड स्थित एक टेलर की दुकान में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक पूरी दुकान जल गई। आग से कपड़ा, मशीन समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति राख हुई है। किसी तरह ग्रामीणाें ने आग पर काबू पाया।

पयागपुर थाना अंतर्गत पंडितपुरवा सुहेलवा गांव निवासी पीर अली बस स्टैंड पर स्थित इकौना रोड पर टेलर की दुकान का संचालन करते हैं। पीर अली गांव निवासी सत्यप्रकाश शर्मा के मकान में किराए पर दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात 10 बजे पीर अली दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच देर रात उसे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली। पीर अली जब तक दुकान पर पहुंचे, तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीर अली ने बताया कि सहालग और ईद की तैयारी के चलते दुकान पर काफी कपड़े थे। टेलर के मुताबिक आग में लगभग दो लाख की संपत्ति राख हुई है। दुकान मालिक ने तहसील के साथ पयागपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed