फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   80 kg synthetic mawa destroyed

80 किलो सिंथेटिक मावा कराया नष्ट

Wed, 04 Mar 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
80 kg synthetic mawa destroyed
बहराइच। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को नानपारा में छापामारी की। यहां एक वाहन से 80 किलो सिंथेटिक मावा बरामद कर उसे नष्ट कराया। आरोपी के विरुद्ध विभाग ने केस दर्ज कराया है। इसके अलावा पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजे हैं। एफएसडीए की छापामारी से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

होली नजदीक आते ही मिलावटी मेवा व खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। मिठाइयों में मिलावट कर बेचा जा रहा है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को नानपारा नगर में छापामारी की। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा की अगुवाई में टीम ने नगर के नानपारा-बहराइच मार्ग पर लखनऊ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के पास एक प्राइवेट वाहन से बाजार में बेचने के लिए ले जाए जा रहे 80 किलो सिंथेटिक मावा जब्त किया। मावा नष्ट कराते हुए अधिकारियों ने सैंपल जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपीएन सिंह तथा राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने नगर में बिकने वाली मिलावटी मिठाइयां व खाद्य सामग्रियों के चार सैंपल लिए हैं। अभिहित अधिकारी ने बताया कि कुल पांच सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए हैं। जबकि सिंथेटिक मावा के साथ पकड़े गए टिपरी सरैया निवासी महबूब अली के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। अधिकारियों की छापामारी से मिठाई दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed