फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   79.80 lakh saplings will be planted to keep the Terai green

तराई को हरा-भरा रखने को रोपे जाएंगे 79.80 लाख पौधे

Sun, 27 Jun 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
79.80 lakh saplings will be planted to keep the Terai green
बहराइच। जिले के 26 विभागों द्वारा 79.80 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें 24 विभागों को वन विभाग की ओर से 27 लाख पौधे दिए जाएंगे। सभी विभाग खाली जमीन में पौधरोपण करेंगे। इसके लिए नर्सरी से पौधों की उठान शुरू हो गई है। नर्सरी पहुंचते ही संबंधित विभाग को संचालक द्वारा पौध उपलब्ध करा दिया जाएगा। उद्यान विभाग व रेशम विभाग अपनी नर्सरी में लगाए गए पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में एक जुलाई से पौधरोपण कार्यक्रम होगा। इसके लिए नर्सरी से विभिन्न विभाग द्वारा पौधों का उठान शुरू कर दी गई है। बहराइच वन प्रभाग के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि शासन ने विभागों को निशुल्क पौध देने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बार 24 विभागों को वन विभाग द्वारा 27 लाख पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधों का रोपण संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारी करवाएंगे।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि 50 से अधिक प्रजातियों के पौधों का संबंधित विभागों को वितरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा सभी छह रेंज में भी पौधरोपण किया जाएगा। जिसमें शीशम, साखू, सागौन, अमरूद, जामुन, आम समेत अन्य पौधे शामिल हैं। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि रेशम विभाग और उद्यान विभाग द्वारा वन विभाग से पौधे नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दोनों विभागों ने अपनी नर्सरी में पौध तैयार किए हैं। ऐसे में रेशम और उद्यान विभाग के कर्मचारी अपने द्वारा तैयार की गई पौध का रोपण खाली स्थान पर करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की बात कही है। मालूम हो कि इस बार बहराइच वन प्रभाग द्वारा 79.80 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे प्राप्त होंगे निशुल्क पौध
डीएफओ ने बताया कि निशुल्क पौध लेने के लिए विभाग के आवेदन को वन विभाग के सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद संबंधित कर्मी पर्ची नर्सरी संचालक को दिखाएंगे। मोबाइल अप्लीकेशन से पर्ची खारिज होने के बाद पौध उपलब्ध हो जाएगा। नर्सरी संचालक द्वारा तुरंत पौध उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

27 लाख पौधे रोपित करेंगे 24 विभाग
प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के 24 विभाग द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। इन विभागों को 27 लाख पौध लगाने हैं। इनमें ग्राम्य विकास 7 लाख, कृषि विभाग 4.21 लाख, लोक निर्माण 12500, जलशक्ति विभाग 12500, नगर विकास 14 हजार समेत 24 विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed