{"_id":"9115e3be9fdbce6330bafbe6ce32ad02","slug":"74-5-voting-in-bahraich-in-second-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष के बीच भी 74.5% वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष के बीच भी 74.5% वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। ग्राम पंचायत के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को संघर्ष के बीच निपटा। फखरपुर के मंझारा तौकली गांधीगंज मतदान केंद्र पर भीड़ हटाने के विरोध में उग्र लोगों ने पुलिस टीम व अधिकारियों पर पथराव कर दिया।
इससे एएसपी ग्रामीण समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, कोनारी मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए।
हुजूरपुर के शाहपुर मतदान केंद्र पर भी फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष भिड़े। इसके अलावा अन्य नौ बूथों पर भी झड़प और आरोप-प्रत्यारोप के बीच वोटिंग हुई।
कई मतदान केंद्रों पर पूरे दिन हंगामे की स्थिति रही, जिसके चलते पुलिसकर्मियों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। देर शाम तक 74.5 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
शाम चार बजते ही ग्राम प्रधान पद के 2190 और सदस्य पद के 3509 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद हो गए। मतदाताओं के बढ़े प्रतिशत से अधिकारी गदगद हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह का कहना है कि यह काफी सुखद स्थिति है। मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है।
पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मंगलवार को जरवल, कैसरगंज, हुजूरपुर और फखरपुर ब्लॉक में मतदान हुआ। इन चारों विकासखंडों में ग्राम प्रधान के 312 और ग्राम पंचायत सदस्य के 3998 पदों के लिए चुनाव हुए।
ग्राम प्रधान के लिए 2190 और पंचायत सदस्य के लिए 3509 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लग गईं।
फखरपुर के मंझारा तौकली गांधीगंज में दोपहर 12 बजे के करीब मतदान केंद्र के प्रतिबंधित परिक्षेत्र में ग्रामीणों की भीड़ जमा थी।
मौके पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण डॉ. एबी पांडेय ने भीड़ को हटाने की कोशिश की। कुछ पुलिसकर्मी बाइकों की हवा निकालने लगे।
इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगाने से एएसपी का सिर फट गया। वहीं, बौंडी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार और पीएसी के जवान कामता प्रसाद जख्मी हो गए।
अन्य चार पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोट आई है। एसएसबी के जवानों ने हालात को काबू में किया। इसी बीच कैसरगंज के कोनारी मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
मारपीट में अतुल प्रसाद, प्रमोद, प्रदीप, सीतावती और ज्योति वहीं, दूसरे पक्ष से भी किशोरियों समेत चार लोग घायल हुए हैं।
हुजूरपुर के शाहपुर में फर्जी वोटिंग को लेकर झड़प सुबह 10 बजे से एक बजे तक चली। इस दौरान प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में हाथापाई भी हुई।
यहां वोटर लिस्ट और पहचान पत्र में नाम का अंतर होने से मतदाताओं को वोट देने से रोका जा रहा था। वहीं, रामपुर और कटघर कला में भी फर्जी वोटिंग को लेकर लोग आमने-सामने आ गए।
राजापुर में भी दोपहर तीन बजे फर्जी मतदान कराने को लेकर दो पक्षों में झड़प और कहासुनी हुई। उधर, जरवल के बसहिया जगत में प्रधान पद का एक प्रत्याशी फर्जी मतदाताओं की वकालत कर रहा था।
इसे लेकर दो पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हुई। सुबह से शुरू हुई झड़प, मारपीट और कहासुनी का सिलसिला मतदान समाप्त होने तक जारी रहा। अफरातफरी के बीच शाम चार बजे तक 74.5 फीसदी मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य पर मुहर लगाई।