फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Wed, 27 Feb 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
विशेश्वरगंज/कैसरगंज। विशेश्वरगंज में ट्रिपलिंग कर रहे युवकों की बाइक नहर की पुलिया से टकरा गई। एक की मौत हो गई। सगे भाई घायल हुए हैं। कैसरगंज में बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। सीएचसी में युवक की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बारानिजाम सुजानडीहगांव निवासी आलोक (24) भाई अंकित (22) और आशीष गौतम (15) पुत्र मालिकराम बाइक से पुरैना बाजार गए थे। वहां पर काम निपटाने के बाद मंगलवार रात नौ बजे तीनों बाइक से वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन


बाइक सवार पुरैना नहर पर पहुंचे, तभी अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। मौके पर ही अंकित की मौत हो गई। घायल दोनों भाइयों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से आशीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ राजकुमार सरोज ने बताया कि परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर निवासी पंकज यादव (35) बाइक से घर से कैसरगंज जा रहा था। कैसरगंज-हुजूरपुर मार्ग पर चकपिहानी चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया।


वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में पंकज की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक वाहन समेत दुर्घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed