फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नवरात्र में बहराइच से गोंडा के बीच चल सकती ट्रेन

नवरात्र में बहराइच से गोंडा के बीच चल सकती ट्रेन

Mon, 08 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र में बहराइच से गोंडा के बीच चल सकती ट्रेन
बहराइच। बहराइच-गोंडा के मध्य आमान परिवर्तन का काम पूरा हो गया है। ट्रैक तैयार हैै। अभी ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ हैै। रेल महकमे के सूत्रों के मुताबिक 10 अक्तूबर को रेलमंत्री से उद्घाटन का समय मांगा गया हैै। महकमे के अधिकारी कोशिश में है कि नवरात्र में ही ट्रेन का संचालन शुरू करवा दिया जाए।
विज्ञापन


बहराइच-गोंडा के मध्य 60 किलोमीटर रेल लाइन को मीटरगेज से ब्राड गेज में परिवर्तित किया गया है। इस परियोजना में 320 करोड़ के आसपास बजट खर्च हुआ है। बहराइच से गोंडा के मध्य सात स्टेशनों के उच्चीकरण का कार्य तो हुआ ही है, 20 छोटे बड़े पुलों का नए सिरे से निर्माण हुआ है।
विज्ञापन


15 सितंबर 2016 को आमान परिवर्तन कार्य के लिए मीटर गेज रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। मीटर गेज से ब्राड गेज परिवर्तन में दो साल का समय लग गया। अब 60 किलोमीटर का रेल ट्रैक ट्रेनों के फर्राटा भरने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उद्घाटन का समय जन प्रतिनिधियों को नहीं मिल रहा है। बहराइच के स्टेशन अधीक्षक मदन मोहन ने बताया कि बीते 29 सितंबर को उद्घाटन की तैयारी थी। लेकिन राज्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं मिल पाया। आगामी 10 अक्तूबर को पुन: समय मांगा गया है, लेकिन अभी अनुमति नहीं मिल सकी है।

मालगाड़ी दौड़ा कर चेक किया जा चुका ट्रैक
आमान परिवर्तन का कार्य पूरा होने के बाद बहराइच-गोंडा के मध्य रेल महकमे के तकनीकी दल ने सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। सब कुछ दुरुस्त है। मालगाड़ियां दौड़ाई जा चुकी हैं। अब सिर्फ पैसेंजर ट्रेनों के संचालन का इंतजार है।


गोरखपुर से जारी होगा टाइम टेबल
स्टेशन अधीक्षक मदन मोहन ने बताया कि उद्घाटन के बाद ट्रेनों के संचालन के लिए गोरखपुर से टाइम टेबल जारी होगा। उसी के अनुसार ट्रैक पर बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed