फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
Praveen Singh Praveen Singh
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
रफ्तार ने ली तीन की जान
विज्ञापन


बहराइच/पयागपुर/विशेश्वरगंज। अलग-अलग जगहों पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई। हादसे पयागपु़र, विशेश्वरगंज और मिहींपुरवा क्षेत्र में हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दो युवक घायल हुए हैं।

पयागपुर थाना अंतर्गत रुकनापुर लोनियनपुरवा निवासी रमेश (18) पुत्र जगदीश प्रसाद अपने सहयोगी पप्पू (19) पुत्र कैलाश के साथ बाइक से गुरुवार शाम को खुटेहना बाजार गया था। काम निपटाकर जब वह देर रात घर लौट रहे थे तो गोंडा-बहराइच मार्ग पर बनकटा गांव के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में रमेश व पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग चीख सुनकर दौड़े, लेकिन तब तक हादसा करने वाला वाहन फरार हो चुका था। जब दोनों को अस्पताल भेजने की तैयारी हो रही थी, तभी रमेश ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल पप्पू को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। उधर विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत जमुनहा कला दीवानपुरवा गांव निवासी रजनी देवी (40) पत्नी राजकुमार गुरुवार शाम को खेत की निगरानी करने गई थी। वापस लौटते समय उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने एंबुलेंस बुलवाई, लेकिन तब तक रजनी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर बलरामपुर के गैसड़ी निवासी अमीर अहमद (18) अपने सहयोगी सहजाद के साथ बाइक से मिहींपुरवा रिश्तेदारी में जा रहा था।

मोतीपुर थाना अंतर्गत लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर गायघाट के निकट तेज रफ्तार वाहन दोनों को टक्कर मार दी। लहूलुहान हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर अमीर ने दम तोड़ दिया। सहयोगी सहजाद का इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विशेश्वरगंज के जमुनहा कला दीवानपुरवा निवासी रजनी देवी के मौत के मामले में पति राजकुमार ने हत्या की आशंका जतायी है। पति का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। उन लोगों ने परिवार उजाड़ने की धमकी दी थी।


उसी रंजिश के चलते गांव निवासी ननकू प्रसाद ने अपनी बाइक से पत्नी को टक्कर मारी है। जिससे उसकी मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed