{"_id":"59aef1354f1c1b12088b4709","slug":"71504637237-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने कार्य बहिष्कार कर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने कार्य बहिष्कार कर दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्डों ने कार्य बहिष्कार कर दी आंदोलन की चेतावनी
एडीएम व नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को कपूरथला परिसर में हुई। बैठक के बाद होमगार्डों ने समस्याओं को लेकर एडीएम व नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष गजराज पाठक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने समान कार्य का समान वेतन देने का आदेश दिया है। लेकिन सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य को संभालने के बाद भी सभी को नियमों से भत्ते आदि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। साल में कम ड्यूटी लगने के कारण कई होमगार्ड बेरोजगार घूमने को मजबूर हैं। होमगार्डों ने बैठक के बाद एडीएम व नगर मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर एक अक्तूबर से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला महामंत्री शोभाराम चौरसिया, शत्रोहन सिंह, मोहम्मद सलीम खां आदि मौजूद रहे।