फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जंगल से सटे गांवों में तेंदुओं का उत्पात, दो मासूमों समेत तीन घायल

जंगल से सटे गांवों में तेंदुओं का उत्पात, दो मासूमों समेत तीन घायल

Sun, 27 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जंगल से सटे गांवों में तेंदुओं का उत्पात, दो मासूमों समेत तीन घायल
तेंदुए के हमले में दो बच्चों समेत तीन जख्मी
विज्ञापन

एक बकरी को बनाया निवाला, मोतीपुर रेंज से सटे गांवों में हुईं घटनाएं
गंभीर हालत में सभी सीएचसी में भर्ती, नहीं पहुंचे वनकर्मी, आक्रोश
फोटो 19, 20 में है।
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज में स्थित जंगल से सटे गांवों में शुक्रवार रात तेंदुओं ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग गांवों में तेंदुओं ने हमला कर सो रहे बालक व बालिका समेत तीन लोगों को जख्मी कर दिया। वहीं एक बकरी को निवाला बना लिया। ग्रामीणों के दौड़ने पर बच्चों व ग्रामीण की जान बच सकी। इस मामले में रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं हमले में घायल हुए लोगों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत झाला गांव निवासी मौलीलाल अपने पुत्र मुकेश (8) के साथ घर के द्वार पर बरामदे में शुक्रवार रात सो रहे थे। शनिवार भोर में 3:30 बजे के आसपास जंगल से निकलकर एक तेंदुआ बरामदे में आ धमका। उसने सो रहे मुकेश पर हमला कर उसे निवाला बनाने की कोशिश की। मुकेश के चीखने पर पिता की नींद खुली तो तेंदुआ को सामने देख वह सकते में आ गए। शोर सुनकर परिवारीजन व गांव के लोग दौड़े। इस पर तेंदुआ चला गया। लेकिन हमले में उसके हाथ और पैर में गंभीर जख्म हुए हैं। उधर इसी गांव निवासी कैलाश के घर में रात में तेंदुआ दीवार फांदकर घुस गया। उसने घर में सो रही बेटी धर्मी (10) को निवाला बनाने की कोशिश की। बालिका के चीखने पर परिवार के लोग जगे, तेंदुए का सामना किया तो वह मौके से खिसक गया। लेकिन कुछ देर बाद पुन: तेंदुआ आ धमका और उसने बकरी को निवाला बना लिया। उधर इसी रेंज के पृथ्वीपुरवा गांव निवासी रामू बहेलिया (28) खेत में मचान बनाकर फसल की रखवाली करता है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात वह खेत की रखवाली के लिए सोने गया। तेंदुआ ने मचान पर चढ़कर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। लेकिन इस दौरान तेंदुए ने रामू के हाथ और पीठ में गहरे जख्म कर दिए। किसी तरह जान बच सकी। तीनों घटनाओं के मामले में सुबह रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। परिवारीजनों ने स्वयं सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन


नहीं थी जानकारी, भेज रहे टीम
कतर्नियाघाट र्सेंक्चुरी के डीएफओ जीपी सिंह का कहना है कि उन्हें तेंदुओं के हमले की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है, टीम को प्रभावित गांवों में भेजा जा रहा है। वनकर्मी गश्त कर ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed