{"_id":"676862c0cfe4774dcd0583e4","slug":"6811-candidates-left-the-pcs-pre-exam-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-124393-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 6811 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीसीएस प्री की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 6811 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीसीएस प्री की परीक्षा
Mon, 23 Dec 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में रविवार को पीसीएस प्री की परीक्षा देने के लिए केडीसी परीक्षा केंद्र पर लगी परीक्षार्थ
बहराइच। कड़े सुरक्षा प्रबंधों व सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में जिले के 15 केंद्रों पर रविवार को पहली बार यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली बार परीक्षा कराई जा रही थी, इसलिए पुलिस व जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा निपटाई गई। जिले में पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष महज 43 फीसदी ही परीक्षा देने पहुंचे
परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हुई। कुल पंजीकृत 12,096 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5,285 ही परीक्षा शामिल में शामिल हुए। 6,811 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान डीएम व एसपी भ्रमणशील रहकर पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए रखे। उन्होंने कंट्रोल रूम के साथ विभिन्न केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया।
परीक्षा देने के लिए सुबह 7:30 बजे से अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। शहर के किसान पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय, महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, राजकीय पाॅलीटेक्निक आदि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी लाइन देखने को मिली। प्रवेश पत्र और आधार कार्ड दिखाने के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
परीक्षा के मद्देनजर शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई, जिससे कहीं भी जाम की स्थिति देखने को नहीं मिली। रोडवेज स्टेशन पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ नहीं देखने को मिली।
उत्तरों के विकल्प उलझाऊ थे
पेपर अच्छा तो गया है, लेकिन उत्तरों के विकल्प बहुत ही उलझाऊ थे। समझने में बहुत समय लग गया।
- सुधाकर वर्मा, बाराबंकी
पहले की अपेक्षा कठिन आए प्रश्न
मैं दूसरी बार परीक्षा देना आया हूं। पहले की अपेक्षा इस बार बहुत कठिन प्रश्न आए हैं। हालांकि सभी प्रश्नों के जवाब दिए हैं।
- किशन कुमार, बाराबंकी
बहुत लंबे सवाल आए
मैने दूसरी बार परीक्षा दी है। सवाल काफी लंबे पूछे गए। प्रश्नों को हल करने में काफी समय लग रहा था। इस बार पास हो जाऊंगा।
अभिनव पटेल, बाराबंकी
पास होने की पूरी उम्मीद
अच्छे से तैयारी करने के बाद परीक्षा दी है। सवाल काफी कठिन थे, लेकिन पेपर बढि़या गया है। निकलने की पूरी उम्मीद है।
अंकित कुमार वर्मा, बाराबंकी