फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   676 polling parties went to booths

676 पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना

Wed, 28 Oct 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 28 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए बुधवार को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां गहमागहमी के बीच रवाना की गईं। चित्तौरा ब्लॉक के मतदान केंद्रों के लिए जीजीआईसी से पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान प्रेक्षक सीपीएन उपाध्याय ने ब्लॉक मुख्यालयों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए गुरुवार को मतदान होगा। 237 ग्राम पंचायतों के 676 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए पयागपुर से 220, विशेश्वरगंज से 211 व चित्तौरा से 245 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। पोलिंग पार्टियों को पयागपुर और विशेश्वरगंज ब्लॉक मुख्यालय से रवाना किया गया।
विज्ञापन


चित्तौरा के लिए शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। यहां पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने के दौरान काफी गहमागहमी रही। निर्वाचन अधिकारी जावेद वसीम की देखरेख में पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टियों को रवाना किए जाने के दौरान उनको बैलेट बाक्स और मतपत्र तथा अन्य सामग्री आदि साथ में दी गई है। महिला मतदान कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में जाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ा। पेयजल, बैठने, वाहनों को तलाशने आदि में काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed