{"_id":"5cc1e7d9bdec2214084d0200","slug":"61556211673-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी की 30 को रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी की 30 को रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विश्वरिया मैदान से 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवध क्षेत्र में रैली कर विपक्षी दलों पर निशाना साधेंगे। इस स्थान पर वे तीसरी बार जनता को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से स्थान का चयन होने के बाद गुरुवार देर शाम डीएम और एसपी ने प्रशासनिक अमले के साथ रैली स्थल का जायजा लिया है।
इस लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की अवध क्षेत्र में यह पहली जनसभा होने जा रही है। पीएमओ और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पीएम की रैली 30 अप्रैल को होने की जानकारी भाजपा नेताओं को दी गई थी। जिसके बाद पार्टी ने रैली स्थल के चयन की कवायद शुरू कर दी थी।
पार्टी की ओर से जिला प्रशासन को नानपारा रोड स्थित विश्वरिया स्थित मैदान में रैली करने की सूचना दी गई है। इसी मैैदान में वर्ष 2014 और 2017 में भी मोदी रैली कर चुके हैं।
विज्ञापन
पार्टी से रैली स्थल का चयन किए जाने के बाद गुरुवार की देर शाम जिलाधिकारी डॉ. शंभु कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने विश्वरिया के मैदान का प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ जायजा लिया।
डीएम व एसपी ने रैली में बनने वाले मंच, एसपीजी के सुरक्षा घेरे, प्रमुख नेताओं के बैठने के स्थान, वाहनों के खड़ा किए जाने की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली।