फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   रेलवे स्टेशन पर ठंड से ठिठुर कर युवक की मौत

रेलवे स्टेशन पर ठंड से ठिठुर कर युवक की मौत

Thu, 03 Jan 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ठंड से ठिठुर कर युवक की मौत
बहराइच। तराई में कड़ाके की ठंड से रेलवे स्टेशन पर एक युवक की मौत हो गई। उसका शव सुबह मवेशियों के झुंड के बीच में ऐंठा हुआ मिला। लग रहा था कि ठंड से बचने के लिए युवक मवेशियों के झुंड में चला गया था।
विज्ञापन


सुबह स्वीपर की सूचना पर जीआरपी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तराई में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। निरंतर पारा लुढ़क रहा है। जिले में बुधवार रात ठंड से पहली मौत हुई।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन पर रात में पहुंचे यात्री सुबह ट्रेन से जाने के इंतजार में इधर-उधर लेटे थे। प्रत्यक्षदर्शी रेल यात्रियों के मुताबिक 40 वर्षीय युवक रात में टीनशेड में आधी रात तक बैठा रहा। फिर इधर-उधर चक्कर काटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह टीनशेड से निकल गया। सुबह स्वीपर को स्टेशन परिसर में स्थित कैंटीन के पीछे मवेशियों के झुंड में एक युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव को दी।

प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि रात में युवक कांप रहा था। शायद ठंड से बचने के लिए वह मवेशियों के झुंड में चला गया। वहीं पर ठंड से उसकी मौत हो गई।

लोगों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ठंड से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


हर जगह जल रहा अलाव, कराएंगे जांच
जिले में ठंड से राहगीरों व यात्रियों को निजात देने के लिए हर जगह अलाव की व्यवस्था है। रैन बसेरे भी स्थापित हैं। फिर भी अगर ठंड की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है तो उसकी जांच कराएंगे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ने वाला अज्ञात है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
-रामसुरेश वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed