फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   61 percent voting in bahraich

बहराइच के वोटर फिर फर्स्ट क्लास

Tue, 13 Oct 2015 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 13 Oct 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को बहराइच के वोटर फिर फर्स्ट क्लास पास हुए लेकिन इस बार सिर्फ 61 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डालने में दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन


चार ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य के 17 पदों पर 242 प्रत्याशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 427 पदों पर भाग्य आजमा रहे 2297 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई है। हालांकि, इस दौरान ज्यादातर मतदान केंद्रों पर फर्जी वोटिंग के कारण तनाव रहा।
विज्ञापन


फखरपुर के सिंधौली में इस मामले को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ। यहां पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। वजीरगंज में महिलाओं के पर्दे को लेकर झड़प हुई।

वहीं, छह मतदान केंद्रों पर पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया, जिसमें नौ लोग जख्मी हुए हैं। घासीपुर और बसंतपुर में प्रेक्षक तथा डीएम ने 60 एजेंटों के मोबाइल जब्त करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मंगलवार को कैसरगंज, जरवल, हुजूरपुर और फखरपुर में वोट डाले गए। चारों विकासखंडों के 532 मतदान केंद्रों के 884 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। कुछ ही देर में फर्जी वोटिंग को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों में कई जगह नोंकझोंक शुरू हो गई।

सुबह 10 बजे के आसपास जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दलबल के साथ हुजूरपुर विकासखंड के बुलहा और हरिहरपुर मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां मतदान केंद्र के आसपास भारी भीड़ जमा थी। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी लेकिन जब भीड़ नहीं हटी तो उन्होंने टीम के साथ लाठियां भांजनी शुरू कर दीं।

इसमें निशक्त मकसूद, श्याम कुमार, अरुण, किशन और नसीब चोटहिल हो गए। यहां कुछ प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया।

उधर, फखरपुर के सिंधौली मतदान केंद्र पर दोपहर 12 बजे के आसपास फर्जी वोटिंग को लेकर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत पद का चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशी आमने-सामने आ गए।

नोंकझोंक के बाद पथराव भी हो गया, जिसके चलते यहां भगदड़ मच गई। छह लोग जख्मी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजीं, तब स्थिति नियंत्रण में हुई। यहां एक घंटे तक मतदान बाधित रहा।

यहां घूंघट और बुर्के को लेकर झड़प

फखरपुर के वजीरगंज में मुस्लिम महिलाएं बुर्का और हिंदू महिलाएं घूंघट में वोट डालने पहुंच गई। महिलाओं की पहचान को लेकर यहां प्रत्याशियों के एजेंटों में विवाद की स्थिति बनी। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह सभी को समझा बुझाकर शांत किया।

कंदौसा में फर्जी मतदान को लेकर झड़प हुई। फखरपुर के घासीपुर में दोपहर बाद डीएम पहुंचे। यहां मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों के एजेंटों के जेब में मोबाइल घनघना रहे थे, जिसके चलते उन्होंने 22 मोबाइल जब्त करवाए। वहीं, रमवापुर मतदान केंद्र पर भारी भीड़ होने के चलते पुलिस कर्मियों ने लोगों को दौड़ाकर भगाया।


बसंतपुर प्रथम व द्वितीय मतदान केंद्र पर प्रेक्षक आरआर सिंह पहुंचे तो यहां भी जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के एजेंट मोबाइल से बात करते मिले। प्रेक्षक ने यहां पर भी 20 मोबाइल जब्त करवाए।


मतदान केंद्र कटघर में भी 18 प्रत्याशी एजेंटों के मोबाइल जब्त हुए। गहमागहमी और अफरा तफरी के बीच देर शाम तक वोट पड़े। शाम पांच बजे तक कैसरगंज तहसील क्षेत्र के सभी 2539 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed