फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   60 youths from Jarwal and 20 from Kakraha from Delhi

जरवल में 60 और ककरहा में दिल्ली से पहुंचे 20 युवक

Mon, 23 Mar 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
60 youths from Jarwal and 20 from Kakraha from Delhi
जरवल/उर्रा (बहराइच)। जरवल के तीन गांवों में 60 और मिहींपुरवा के ककरहा में 20 युवक दिल्ली और मुंबई से घर पहुंचे हैं, लेकिन चिकित्सकों की टीम ने अभी इन युवकों की जांच नहीं की है। ऐसे में ग्रामीणों में कोरोना वायरस को लेकर भय है। इसे लेकर सीएमओ ने ग्राम प्रधानों से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस फैल रहा है। इससे जिले के विभिन्न प्रदेशों में काम करने वाले लोग अपने घरों को लौट रहे हैं, लेकिन अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की जांच नहीं की जा रही है। जरवल विकास खंड के कस्बा निवासी अफजाल अहमद, सलमान अहमद, मंसूर, उपधी निवासी गुफरान, मनेरा निवासी नान मुंबई से रविवार को घर आए हैं जबकि ,मनेरा निवासी शरीफ अहमद, तेरे नाम, बौने दिल्ली से आए हैं।
विज्ञापन

वहीं तपेसिपाह निवासी बहादुर समेत दो लोग दिल्ली से आए हैं। जरवल नगर के अग्रवाल मोहल्ला के बसफोर टोला निवासी 15 लोग दिल्ली से आए हैं। लोनियनडीहा में 30 लोग बाहर से आए हैं। यह सभी लोग आसानी से घर रह रहे हैं। लेकिन चिकित्सकों की ओर से इनकी जांच नहीं की जा रही है। वहीं, मिहींपुरवा विकास खंड के ककरहा निवासी 20 लोग दिल्ली से आए हैं। यह सभी लोग दिल्ली में एक कंपनी में मजदूरी का काम करते थे। सभी ककरहा गांव पहुंच गए हैं। एक-दूसरे से मिल जुलकर रह रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों में वायरस को लेकर भय उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में ग्राम प्रधान उमेश चंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दिल्ली से आए लोगों की सूचना मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार व सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामनरायन वर्मा को दे दी गई है। वहीं, सीएचसी मुस्तफाबाद के अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह का कहना है कि जरवल में लगभग 400 लोग दूसरे प्रदेश से आए हैं। उनको घर पर ही सैनिटाइज किया जा रहा है। इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है।

ग्राम प्रधानों से मांगी है सूची
गांवों में रहने वाले लोग देश के विभिन्न प्रदेशों में मेहनत मजदूरी करते हैं। यह सभी वापस गांव आ रहे हैं। इसकी रिपोर्ट ग्राम प्रधानों से मांगी गई है। ग्राम प्रधानों से रिपोर्ट मिलने के बाद इन सभी का गांवों में इलाज व जांच की जाएगी।
- डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed